Tuesday, May 20, 2025
HomeटॉलीवुडHamar Jaan Mahadev: सब कुछ भूल शिव की भक्ति में लीन हुईं...

Hamar Jaan Mahadev: सब कुछ भूल शिव की भक्ति में लीन हुईं अक्षरा सिंह, कहा- हमार जान महादेव


ऐप पर पढ़ें

Akshara Singh New Bhojpuri Song Hamar Jaan Mahadev Release: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ना सिर्फ अपनी अदाकारी के लिए बल्कि अपनी आवाज से भी दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। उनका जलवा हमेशा ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। अब तक अक्षरा के कई गाने और फिल्में सुपरहिट रहे हैं। वह इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं, इस बार सावन के महीने में वह एक के बाद एक भोले पर आधारित गाने रिलीज कर रही हैं, जो शिव भक्तों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में अब अक्षरा अपने फैंस के लिए और भोले गीत लेकर आई हैं। उनके इस नए गाने का टाइटल ‘हमार जान महादेव’ है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

शिव भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह सावन के महीने में अपना एक और नया गीत  ‘हमार जान महादेव’ लेकर आई हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के गाने के साथ उनके एक्सप्रेशन इस गाने को और भी आकर्षक बना रहा है।  गाने को लेकर अक्षरा ने कहा कि सावन को लेकर मैं हमेशा ही एक्साइटेड रहती हूं।  भोले बाबा की पूजा-अर्चना के साथ उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं। वहीं, मुझे लगता है कि मैं  गाने के जरिए उनसे कनेक्ट कर पाती हूं।  

इन लोगों ने गाने में दिया साथ

आपको बता दें कि एक बार फिर से अक्षरा सिंह का गाना ‘हमार जान महादेव’ का गीत मनोज मतलबी ने बनाया है। मनोज, अक्षरा के लिए इससे पहले भी एक से बढ़ कर एक गाने लिख चुके हैं। वहीं, गाने को अक्षरा ने ही अपनी आवाज दी है। इसके संगीतकार गोविंद ओझा हैं। यह गाना भी दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। अब इस सॉन्ग को काफी बार देखा जा चुका है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments