Sunday, November 9, 2025
Homeफ़ैशनDDLJ में शाहरुख-काजोल के बेडरूम सीन में हुई थी गड़बड़, पता है...

DDLJ में शाहरुख-काजोल के बेडरूम सीन में हुई थी गड़बड़, पता है किसने दिया फिल्म का टाइटल?

DDLJ में शाहरुख-काजोल के बेडरूम सीन में हुई थी गड़बड़, पता है किसने दिया फिल्म का टाइटल?
Dilwale Dulhania Le Jayenge Trivia: आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे आइकॉनिक लव स्टोरी है। यहां सिनेमालवर्स के लिए हैं फिल्म से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें।

शाहरुख खान के बर्थडे (2 नवंबर) पर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे सिनेमाघरों मे फिर से रिलीज की गई है। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। 13 अप्रैल 2007 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी रिलीज होने के बाद 600 हफ्तों तक लगी रही थी। यानी कि 11 साल तक, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में यह फिल्म 20 साल से ज्यादा समय तक चली। ऐसी ही फिल्म से जुड़ी कुछ और इंट्रेस्टिंग बातें आज आप यहां जान सकते हैं।

न देख पाने वालों को भी पसंद आई थी फिल्म

शाहरुख खान और काजोल आज भी राज और सिमरन बनकर कई फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। इसका क्रेडिट उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को जाता है। मूवी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। IMDb के मुताबिक, कई दृष्टिहीन लोगों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई। ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, थिएटर में जाकर देखें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’

किसने दिया था फिल्म का टाइटल?

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का टाइटल उस वक्त आ रही फिल्मों की तुलना में काफी बड़ा था। कम लोग जानते हैं कि यह टाइटल अनुपम खेर की वाइफ किरण खेर ने सुझाया था। इंट्रेस्टिंग बात है कि उन्हें फिल्म में इसका क्रेडिट भी दिया गया है। फिल्म हनी ईरानी ने लिखी थी लेकिन उनको उतना क्रेडिट नहीं मिल पाया।

काजोल को बिना बताए गिराया

 फिल्म के गाने रुक जा ओ दिल दीवाने के आखिर में शाहरुख खान काजोल को गिरा देते हैं। डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने यह बात पहले से काजोल को नहीं बताई थी ताकि उनका असली रिऐक्शन मिल सके।

शाहरुख को अवॉर्ड मिला तो रूठ गए आमिर

दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे को नैशनल अवॉर्ड सहित उस साल के कई अवॉर्ड्स मिले थे। शाहरुख खान को फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इसी के बाद से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जाना छोड़ दिया क्योंकि उन्हें रंगीला के लिए अवॉर्ड की उम्मीद थी।

बेडरूम वाला सीन था कठिन

शाहरुख खान काजोल से एक सीन में बीती रात को लेकर मजाक करते हैं। आदित्य चोपड़ा को यह सीन शूट करने में काफी दिक्कत आई थी। जैसे ही शाहरुख अपनी शर्ट उतारते काजोल हंसने लगती थीं। शाहरुख के सीने पर लिपस्टिक के निशान काजोल ने ही बनाए थे।

फिल्म में लीड रोल का ऑफर पहले आमिर खान, सलमान खान और सैफ अली खान को ऑफर किया गया था।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments