सामने आई जैकलीन फर्नांडिस के भव्य बेडरूम की शानदार झलक, गौरी खान ने किया डिजाइन
शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, कबीर खान जैसी हस्तियों के घरों को रीडिजाइन कर चुकी हैं। अब उन्होंने जैकलीन के बेडरूम को डिजाइन किया है जिसका वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो में जैकलीन का बेडरूम किसी ड्रीम होम की तरह नजर आ रहा है।
जैकलीन के घर की काफी खूबसूरत झलकियां
बता दें कि इससे पहले गौरी खान मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, कबीर खान जैसी हस्तियों के घरों को रीडिजाइन कर चुकी हैं। अब जैकलीन के घर को भी अंदर से बेहद ही खूबसूरत बना डाला है Gauri Khan ने। मिर्ची प्लस के यूट्यूब पर मौजूद इस वीडियो में Jacqueline Fernandez के घर और बेडरूम की काफी खूबसूरत झलकियां दिखाई गई हैं।
वुडन फ्लोर पर विंटेज बेड काफी शानदार दिख रहा
इस प्रोमो वीडियो में गौरी जैकलीन से पूछती नजर आ रही हैं- तो हम क्या डिजाइन कर रहे हैं? कौन सी जगह?’ इस वीडियो में जैकलीन अपने घर के इंटीरियर को लेकर बेहद खुश दिख रही हैं। वीडियो में जैकलीन के बेडरूम की झलक दिखाई गई है जो बिल्कुल वाइट नजर आ रहा है। इस कमरे में वुडन फ्लोर पर विंटेज बेड काफी शानदार दिख रहा है। बेड के पास साइड टेबल भी देखने वालों का ध्यान खींचने के लिए काफी है। इसमें एक एंटीक बेंच भी मौजूद है, जिसपर कुछ किताबें और डेकोरेशन के आइटम रखे हैं। इस बेडरूम में बड़ी सी खिड़की है जो इस कमरे को और भी खूबसूरत और हवादार बना रहा है। कुल मिलाकर वाकई यह एक ड्रीम बेडरूम नजर आ रहा है। इस वीडियो में गौरी खान जैकलीन के घर को डिजाइन करने के पीछे काफी मेहनत करती भी दिख रही हैं।
जैकलीन को जमानत मिल गई
वीडियो में गौरी खान कुछ गेम खेलने की बातें करते हुए जैकलीन से कुछ सवाल भी कर रही हैं, जिसपर वह कहती हैं कि वह लिंकिंग रोड गई थीं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस पिछले कुछ समय से ठग सुकेश चंद्रशेखर (200 करोड़ की धोखाधड़ी के केस में जेल के अंदर कैद आरोपी) से महंगे गिफ्ट लेने को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस केस में जैकलीन को जमानत मिल गई है। जैकलीन लंबे समय से पब्लिक अपीयरेंस से दूर रह रही हैं।

