वड़ा पाव गर्ल अब शो से बाहर आने के बाद हर मुद्दे को लेकर अपनी बात रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने मस्जिद वाले मुद्दे पर बात की।
चंद्रिका और साई केतन राव
चंद्रिका दीक्षित जो वड़ा पाव गर्ल से फेमस हैं, वह बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर होने के बाद अब कई इंटरव्यू दे रही हैं। वह शो और बाकी कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलकर अपनी बात रख रही हैं। चंद्रिका के शो में साईं केतन राव के साथ मसाज वाले मामले को लेकर काफी बवाल हुआ था। चंद्रिका को साईं की क्लोज फ्रेंड शिवांगी खेड़ककर ने भी देखा था। अब चंद्रिका ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
क्या बोलें चंद्रिका
चंद्रिका ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता बाहर मेरा वो पॉइंट किस तरह से प्रेजेंट किया गया, एडिटिंग तो आप जानते हैं कि बहुत बखूबी होती हैं सारी चीजें, लेकिन हां मैं भी किसी की पत्नी हूं, किसी की माँ हूँ, किसी की बहू हूँ, मेरे घर में भी बड़े-बुजुर्ग रहते हैं तो वहाँ जब लड़कियाँ थीं तो मैं साईं से अपनी बैक दबवाती क्यों? वो वीडियो मुझे नहीं मिला कि किस तरह से बाहर जाता। चंद्रिका तो वैसे ही किसी की जजमेंट में हमेशा रहती है। मेरा ऊपर पॉइंट बना हुआ है और मेरे पति को किक किया जाता है और मैं नहीं चाहती थी कि कोई उसके दिमाग के साथ जाए।'
मामला क्या था
बता दें कि चंद्रिका के एक दिन कंधे में दर्द हो रहा था जिस पर साईं ने उनसे पूछा था कि अगर वह चाहती हैं तो उन्हें मालिश दे सकते हैं। इस पर चंद्रिका, सना मकबूल से बात करते हुए नजर आती हैं कि साईं ने कहा मसाज दे दूँ तो मैंने कहा नहीं यहां कई लड़कियां हैं मैं उनसे बोल दूंगी। मेरा मर्द है यार बाहर, खा जाएगा मुझे। मेरे पहले ही मेरे पति ने शर्त रखी थी कि तू शो में तब जाएगा अगर तू वहां सिर्फ लड़की के साथ ही बिस्तर साझा करेगी।
शिवांगी ने चंद्रिका को क्या कहा था
वहीं जब ये मामला सोशल मीडिया पर उठा तो वीकेंड के वार पर शिवांगी आईं और उन्होंने अपने दोस्त साईं को सपोर्ट करते हुए चंद्रिका पर निशाना साधा और कहा कि चंद्रिका का खुद का कोई टॉपिक ही नहीं है। वह अपने मिसलिज़ से उत्पन्न हैं।

