अदनान शेख हाल ही में बिग बॉस में खतरनाक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन गए हैं। अब उनकी फीस को लेकर जानकारी आई है।
अदनान शेख
बिग बॉस ओटीटी 3 में अदनान शेख हाल ही में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने हैं। अदनान के आने से सभी कंटेस्टेंट हैरान हो गए। शो में आते ही अदनान ने अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। यह शायद लोग नहीं जानते होंगे, लेकिन लवकेश कटारिया और अदनान एक-दूसरे के विरोधी हैं यानी कि इसका परिणाम नहीं है। शो में दोनों के बीच की फाइट देखने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच अदनान की फीस को लेकर अपडेट आया है।
कितनी ले रहे फीस
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार अदनान एक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। बता दें कि अदनान इस शो के पहले वाइल्ड कार्ड हैं। खैर अभी तक अदनान की टीम या शो की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है इसलिए हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं।
लवकेश को बताया फेक
बता दें कि अदनान ने शो में आने से पहले ही दावा किया था कि लवकेश का जो भाईचारा दिख रहा है वह शो में फेक है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अदनान ने कहा था, लवकेश की तरफ से कोई भाईचारा नहीं है। जब चीजें फ़ेक हो तो आप उसे भाईचारा नहीं कह सकते। अगर आप अपने दोस्त के लिए खड़े नहीं हो सकते तो आप गलत हो सकते हैं और दोस्ती का मतलब ही क्या है। मुझे लगता है कि लवकेश, विशाल का इस्तेमाल कर रहे हैं गेम के लिए। विशाल को लेकिन इसका एहसास नहीं है।
अदनान को मिली खबर
बता दें कि हाल ही में अदनान को बिग बॉस ने लताड़ा है। बेशक, अदनान घरवालों को बाहर की जानकारी देते हैं इसलिए बिग बॉस उन्हें खतरे में डालते हैं। बिग बॉस उनका कहना है कि अगर फिर वह बाहर की जानकारी दी तो उन्हें सीधा घर से निकाल दिया जाएगा।

