Sunday, November 9, 2025
Homeफ़ैशनदिशा पाटनी ने ब्रालेट में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, टाइगर श्रॉफ की...

दिशा पाटनी ने ब्रालेट में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया रिएक्ट

दिशा पाटनी ने ब्रालेट में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, टाइगर श्रॉफ की बहन ने किया रिएक्ट
दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा में से एक हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैन्स के साथ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। फिटनेस फ्रीक दिशा के वर्कआउट करते हुए वीडियोज अक्सर वायरल हो जाते हैं।

दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैन्स के साथ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। फिटनेस फ्रीक दिशा का वर्कआउट करते हुए वीडियो अक्सर वायरल होता है। अब दिशा ने ब्रालेट में लेटेस्ट पोस्ट किया है। इसमें वह अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। दिशा ने ब्लैक एंड व्हाइट ब्रालेट पहना है। उनके एब्स देखे जा सकते हैं। अभिनेत्री ने बालों को खुला रखा है और न्यूड मेकअप किया है।

कृष्णा और यूजर्स के कमेंट्स

तस्वीर में दिशा फैन्स के दिलों पर बिजलिया गिराती नजर आ रही हैं। उनकी हॉट अदाओं पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिशा की इस तस्वीर को लाइक किया है। टाइगर और दिशा का भले ही ब्रेकअप हो गया हो लेकिन कृष्णा से अभी भी उनकी अच्छी दोस्ती है।

एक यूजर ने कमेंट किया, आपने तो आग लगा दी। एक अन्य यूजर लिखते हैं, बिजलियां गिराने के लिए आपकी ये तस्वीर काफी है। एक फैन ने कहा, फायर है फायर।

 

बता दें कि दिशा ने अपने करियर की सुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से की थी। वह पिछली बार मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। दिशा की आने वाली फिल्म साउथ स्टार सूर्या के साथ है। पीरियड ड्रामा इस फिल्म का निर्देशन सीरुथाई शिवा कर रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments