Saturday, April 19, 2025
Homeटॉलीवुडछठ पूजा 2022:छठ घाट पर पहुंचे खेसारी लाल यादव, रीति-रिवाजों के साथ...

छठ पूजा 2022:छठ घाट पर पहुंचे खेसारी लाल यादव, रीति-रिवाजों के साथ की पूजा

छठ पूजा 2022:छठ घाट पर पहुंचे खेसारी लाल यादव, रीति-रिवाजों के साथ की पूजा

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने तस्वीर शेयर की है। वह सिर पर पूजा का टोकरा लिए छठ घाट पर जाते दिखे। खेसारी ने बताया कि बचपन जैसा जोश उनमें आ गया है। वह नंगे पांव घाट पर जा रहे हैं।

छठ का महापर्व चार दिन तक मनाया जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही छठ का आज (31 नवंबर) समापन हो गया। यह पर्व खासकर बिहार में धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिन तक श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह देखा जाता है। राज्य में जगह-जगह छठ के घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोजपुरी कलाकारों ने छठ की पूजा की और फैन्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

श्रद्धा के साथ की पूजा अर्चना

खेसारी लाल यादव ने तस्वीर शेयर की है। वह सिर पर पूजा का टोकरा लिए छठ घाट पर जाते दिखे। खेसारी ने बताया कि बचपन जैसा जोश उनमें आ गया है। वह नंगे पांव घाट पर जा रहे हैं। रीति रिवाज के साथ उन्होंने छठ पूजा की। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुड़ी पर दौरा उठा के छठ घाट जाए के ई उत्साह, जोश आ खुशी बचपन से है।‘

छठ के मौके पर खेसारी लाल यादव ने कुछ दिनों पहले ही अपना नया गाना ‘बलकवा तू देदा छठी माई’ रिलीज किया। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसमें उनके अपोजिट शिल्पी राघवानी हैं। गाने के लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा का है।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments