Sunday, November 9, 2025
Homeफ़ैशनखेसारी लाल यादव ने लात मारकर खोला मंदिर का गेट! विवाद बढ़ा...

खेसारी लाल यादव ने लात मारकर खोला मंदिर का गेट! विवाद बढ़ा तो दी सफाई

खेसारी लाल यादव ने लात मारकर खोला मंदिर का गेट! विवाद बढ़ा तो दी सफाई
खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है जिसकी वजह से वह इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। खेसारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है जिसकी वजह से वह इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। खेसारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। विवाद बढ़ता देख उन्होंने वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई बताई और इसके लिए माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि गलत इरादे से वीडियो को साझा किया जा रहा है। पूरा वीडियो देखने पर सच पता चल जाएगा। उन्होंने सभी से गुजारिश की कि जब वो फिल्म देखेंगे तो सच्चाई मालूम पड़ेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

दरअसल गोरखपुर के पिपराइच नगर पंचायत स्थित भगवान मोटेश्वर नाथ मंदिर का यह वीडियो है। दावा किया जा रहा है कि यह शूटिंग का एक वीडियो है। वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव जूता पहने हुए हैं और गेट पर लात मारते हैं। इसके साथ ही वह गेट खुल जाता है।

‘गलत एंगल से किया जा रहा शेयर’

खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है। मामला यहीं थमता हुआ नहीं दिख रहा है। अब खेसारी ने अपनी सफाई में बताया कि कैसे यह विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिनको भी बुरा लग रहा है उनसे क्षमाप्रार्थी हूं लेकिन बुरा लगने वाली बात है नहीं क्योंकि हमारी फिल्म में ये डायलॉग है कि जूता खोलकर अंदर चलो। किसी ने दूसरे एंगल से वीडियो लेकर पोस्ट किया है।‘

‘आस्था की समझ है हमें’

खेसारी ने आगे कहा कि, ‘मैं मुंबई छोड़कर यूपी अपने लोगों के लिए आता हूं कि हमारे लोगों को जितना रोजगार मिल सके वो अच्छा है। हमारी कोशिश ये है। उसको जो लोग गलत तरीके से ले रहे हैं प्लीज ऐसा मत करिए। आस्था हमें समझ आती है। आस्था का गरिमा क्या है समझ आता है। हम कोई नादान नहीं है। ठीक है हम पढ़े लिखे नहीं हैं लेकिन समाज का मतलब क्या होता है जानते हैं, भगवान का मतलब जानते हैं। वो एक सिनेमा का सीन है कि हम गेट के अंदर जा रहे हैं। उसको अंदर से खींचने वाले लोग हैं। वो सिर्फ एक रोल है। ऐसा नहीं है कि आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए किया है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ऐसा क्यों किया है।‘

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments