‘आदिपुरुष’ के ‘राम’ प्रभास के बाण से धू-धूकर जला रावण, विवादों के बीच डायरेक्टर ओम राउत भी आए नजर
साउथ सुपरस्टार प्रभास ने इस बार रामलीला मैदान पहुंचकर रावण दहन किया है। सोशल मीडिया पर उनकी ही तस्वीरें छाई हुई हैं। आप भी देखिए।
हाइलाइट्स
- प्रभास ने किया दिल्ली में रावण दहन
- ‘आदिपुरुष’ में प्रभास बने हैं राम
- राम बनकर एक बार फिर किया लंकेश का अंत
दरअसल, हर साल दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा को धूमधाम से मनाया जाता है। लव कुश रामलीला किसी बड़ी हस्ती को इनवाइट करते हैं और उनसे राणव दहन करवाते हैं। इस साल उन्होंने Adipurush के एक्टर प्रभास (Prabhas) को न्यौता दिया। वो इसलिए क्योंकि एक्टर 12 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही फिल्म में भगवान राम बने हैं। ऐसे में उनसे अच्छा ऑप्शन तो इस बार कोई हो ही नहीं सकता था।
रामलीला मैदान में ओम राउत भी पहुंचे
अब प्रभास पहुंचे तो लोगों की दीवानगी सिर चढ़कर बोलने लगी। लोगों ने इवेंट के दौरान ही एक्टर के वीडियो और फोटो निकालने शुरू कर दिए। साथ ही उन्हें भगवान राम के जैसा हूबहू दिखने वाला तक बता दिया। एक हाथ में धनुष और दूसर से तीर चलाकर प्रभास ने राणव दहन तो किया। साथ ही लोगों का दिल भी जीत लिया। इस खास मौके पर एक्टर के अलावा फिल्म डायरेक्टर ओम राउत और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।