अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भीड़ हुई बेकाबू, खूब चले ईंट पत्थर तो नाराज एक्ट्रेस ने छोड़ा शो
जौनपुर के बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय ‘बदलापुर महोत्सव’ में अक्षरा सिंह के गाने के दौरान ईंट पत्थर बरसाए गए। वह मशहूर गाना जान मारे लंहगा ई लखनऊआ गा रही थीं। इस दौरान भीड़ इतनी उमड़ पड़ी और उपद्रवियों ने इतना हंगामा मचा दिया कि भीड़ पर काबू करना प्रशासन के लिए मुश्किल का सबब बन गया।
- अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस के बीच भीड़ हुई बेकाबू
- लोगों ने बरसाए ईंट पत्थर
- अक्षरा सिंह को बीच में छोड़ना पड़ा कार्यक्रम
जौनपुर में मंगलवार को दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में बुधवार की रात एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) पहुंची। उनकी परफॉर्मेंस करीब 9.45 बजे शुरू हुई। वह मशहूर गाना जान मारे लंहगा ई लखनऊआ गा रही थीं। इस दौरान भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की काबू करना प्रशासन के लिए मुश्किल का सबब बन गया।
भीड़ हुई बेकाबू
अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस के बीच भीड़ बेकाबू हो गई। एक तरह जमकर हूटिंग हो रही थी तो दूसरी ओर कुछ उपद्रवियों ने ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना से अक्षरा सिंह काफी नाराज हो गई और उन्होंने बीच कार्यक्रम ही परफॉर्मेंस को छोड़ दिया।
कुर्सियां तोड़ी गई तो लोगों के घायल होने की खबर भी
अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम में लोगों से अनुरोध किया और समझाने की कोशिश भी की कि इस तरह हूटिंग न करें और पत्थर न फेंके। लेकिन कुछ लोग इस दौरान अपशब्द भी कहने लगे। ऐसे में अक्षरा सिंह को स्टेज से उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में कई कुर्सियां भी तोड़ी गईं और पथराव की वजह से कुछ लोगों को चोट भी लगी है।